
India vs Bangladesh: 9 रनों में 4 विकेट धड़ाम, जीता मैच टाई... बांग्लादेश के खिलाफ 1 रन से चूकी टीम इंडिया, अंपायरिंंग पर उठे सवाल!
AajTak
India Women vs Bangladesh Women 3rd ODI: भारत-बांग्लादेश के ICC वूमेन्स चैम्पियनशिप के मैच में खूब ड्रामा देखने को मिला, यह मैच टाई रहा. 9 रनों के अंदर टीम इंडिया के 4 विकेट गिर गए. इस तरह जीता हुआ मैच टीम इंडिया ने टाई करवा दिया. बांग्लादेश ने जबड़े से जीत छीनी.
India Women vs Bangladesh Women 3rd ODI Highlights, Results: भारत-बांग्लादेश बीच ICC वूमेन्स चैम्पियनशिप के तहत हो रही सीरीज के आखिरी मैच में खूब ड्रामा देखने को मिला. मैच आखिरी ओवर में जाकर फंस गया, जहां जाकर यह मैच टाई रहा. इससे पहले दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर थीं.बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 225/4 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में टीम इंडिया 49.3 ओवर्स में 225 रनों पर आउट हो गईं. इस तरह टीम इंडिया महज 1 रन से जीत से चूक गई.
पिछले मैच में शानदार खेलने वाली जेमिमा रोड्रिग्स 33 रनों पर नाबाद रही. एक समय टीम इंडिया का स्कोर 216/6 था. इसके बाद टीम के लगातार 4 विकेट गिर गए और मैच टाई रहा. भारतीय टीम की ओर से हरलीन कौर ने 77 और स्मृति मंधाना ने 59 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से नाहिदा अख्तर ने तीन विकेट लिए, वहीं अंत में उन्होंने 2 विकेट लेकर मैच को भारत के जबड़े से जीत छीनी.
.@imharleenDeol top-scored with 77 in the chase and bagged the Player of the Match award 👏 The third and final ODI results in a Tie. Scorecard - https://t.co/pucGJbXrKd…#TeamIndia | #BANvIND pic.twitter.com/EbLGsUH9v3
आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए महज 3 रनों की जरूरत थी. टीम का स्कोर पर टीम इंडिया 3 गेंद पहले ही लुढ़क गई. वहीं बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए फरगाना हक ने शतकीय पारी (107) खेली, जो किसी भी बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर का पहला शतक था.
आखिरी ओवर और टाई का रोमांच
49वें ओवर की समापन पर टीम इंडिया का स्कोर 223/9 था. तब विकेट पर मेघना सिंह और मेघना सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स मौजूद थीं. मेघना 5 रन तो जेमिमा 32 रनों पर खेल रहीं थीं. इसके बाद आखिरी ओवर कप्तान निगार ने मारुफा अख्तर को दिया. फिर कुछ यूं हुआ.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











