
India vs Australia World Cup 2023 Match: भारत की हार तय थी... पर ऑस्ट्रेलिया को एक गलती पड़ी भारी, जीवनभर रोएगा ये स्टार खिलाड़ी
AajTak
भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज जीत के साथ शानदार अंदाज में किया है. चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के हीरो विराट कोहली, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा रहे...
India vs Australia World Cup 2023 Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक था. एक समय ऐसा भी आया था, जब भारतीय फैन्स की सांसें अटक गई थीं.
दरअसल, मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 200 रनों का टारगेट सेट किया था. इसके जवाब में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शुरुआती 2 रनों पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे.
एक गलती ने कंगारू टीम से छीन ली आसान जीत
इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला. मगर एक बार फिर ऐसा मौका आया, जब ऑस्ट्रेलिया के पास मैच पर पूरी तरह से कब्जा करने का मौका था. इस दौरान फैन्स की सांसें दोबारा हलक में आ गई थीं. मगर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर की ही गलती से उनका यह सुनहरा मौका हाथ से निकल गया और परिणामस्वरूप मैच भी गंवाना पड़ गया.
दरअसल, पारी का 8वां ओवर जोश हेजलवुड ने किया था. इससे पहले वो 2 विकेट ले चुके थे. भारत का स्कोर 3 विकेट पर 20 रन था. तब इसी ओवर की तीसरी बॉल पर कोहली ने हवाई शॉट मारना चाहा, लेकिन बॉल हवा में सर्कल के अंदर ही रह गई.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












