
India-US Relations: पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
ABP News
India-US Relations: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका और खाड़ी देशों से बातचीत की. उन्होंने इस दौरान एनर्जी और सेफ्टी के मुद्दे पर फोकस किया.
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार (23 मार्च 2026) को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की. इस दौरान उन्होंने खाड़ी देशों के राजदूतों से भी मुलाकात की. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी मार्को रुबियो के साथ लंबी बातचीत हुई, जिसमें मिडिल ईस्ट के हालात और उसके दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर पर चर्चा हुई. खास तौर पर ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई और आगे भी संपर्क में रहने की बात कही गई.
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल के सदस्य देशों के राजदूतों से भी मुलाकात की. इस बैठक में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, ओमान, कुवैत और कतर के राजदूत शामिल हुए. इस दौरान सभी ने मिडिल ईस्ट के हालात पर अपने विचार साझा किए. जयशंकर ने इन देशों को वहां रह रहे भारतीय लोगों के समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया.
Had a detailed telecon this evening with US @SecRubio. Our discussions focused on the West Asia conflict and its impact on the international economy. We particularly spoke about energy security concerns. Agreed to remain in touch.













