
India Tour of Australia: इन 5 कंगारू बल्लेबाजों से टीम इंडिया रहे सावधान, BGT में करेंगे नाक में दम, घर में है धारदार रिकॉर्ड
AajTak
2021 के बाद से ऑस्ट्रेलिया की टीम में काफी बदलाव आए हैं. कप्तान बदलने के साथ-साथ टीम के खिलाड़ियों की भी फॉर्म लौट आई है. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शायद भारत की कमजोर गेंदबाजी के सामने रन बटोरने में सक्षम हो सकते हैं. हम आपको बताएंगे कि ऐसे कौन पांच बल्लेबाज हैं, जिनसे भारतीय टीम के गेंदबाजों को खतरा हो सकता है.
Border-Gavaskar Trophy 2024-25: क्रिकेट प्रेमियों को जिस टेस्ट सीरीज का सबसे ज्यादा इंतजार है, उसका आगाज होने जा रहा है. जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला की. इस सीरीज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के लिए खेला जाता है. इस सीरीज का इतिहास बेहद रोचक रहा है, पलड़ा किसी का भी भारी रहा हो, लेकिन मैच का रोमांच देखने लायक होता है. गेंद और बल्ले की इस लड़ाई में खिलाड़ी आपस में भी भिड़ जाते हैं. पिछली बार (2020/21) ऑस्ट्रेलिया में जब ये सीरीज खेली गई थी, तब मुकाबला गेंद और बल्ले के साथ दिमाग और सहनशीलता का भी था.
टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने उस सीरीज में जान लगा दी थी, जिसकी बदौलत भारत ने जीत 2-1 (4) हासिल की थी. लेकिन उस हार से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बड़े आहत हुए थे. उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा था कि भारत के आगे उन्होंने कैसे अपने हथियार डाल दिए.
उसी सीरीज के बाद से ऑस्ट्रेलिया की टीम में बड़े बदलाव हुए. टीम ने अपने कप्तान (टिम पेन) को बदला और अपनी किस्मत को भी. टीम घर पर और घातक साबित हुई. 2021-2024 के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने घर पर 17 टेस्ट मैच खेले, जिसमें से उन्हें 12 मैचों में जीत मिली. इस जीत में गेंदबाजों के अलावा उनके बल्लेबाजों की भी अहम भूमिका रही है.
BGT: इन 5 बल्लेबाज से भारत को खतरा!
2021 के बाद से ऑस्ट्रेलिया की टीम में काफी बदलाव आए हैं. कप्तान बदलने के साथ-साथ टीम के खिलाड़ियों की भी फॉर्म लौट आई. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने मेहमान टीमों के गेंदबाजों की कमर भी तोड़ दी थी. उन्हें खेल में वापसी करने का मौका भी नहीं दिया. शायद यही कारनामा वह भारतीय टीम के खिलाफ भी कर सकते हैं. हम आपको बताएंगे कि ऐसे कौन से 5 बल्लेबाज हैं, जिनसे भारतीय टीम के गेंदबाजों को खतरा हो सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











