
India Today Conclave Mumbai: 25 सितंबर से शुरू होगा इंडिया टुडे कॉन्क्लेव, CM फडणवीस, शुभांशु शुक्ला समेत मंच पर होंगे ये दिग्गज
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव भारत का पहला और इकलौता इंटेलिजेंस एक्सचेंज है जो हर स्टेकहोल्डर को पॉजिटिव बदलाव के एजेंडे पर काम करने के लिए जोड़ता है. ये हर तथ्य को गहराई से देखता है, हर सही आवाज को और बुलंद करता है. मुंबई एडिशन के साथ 25-26 सितंबर को द सेंट रेजिस मुंबई में शुरू हो रहा है. यहां रजिस्ट्रेशन लिंक भी दिया गया है.
त्योहारी सीजन की खबरों के बीच इंडिया टुडे कॉन्क्लेव (India Today Conclave 2025) इस साल अपने वार्षिक मुंबई एडिशन के साथ 25-26 सितंबर को द सेंट रेजिस मुंबई में शुरू हो रहा है. इंडिया के इस सबसे खास आइडियाज और डायलॉग के मंच पर राजनीति से लेकर फिल्म, विज्ञान और बिजनेस इंडस्ट्री तक के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं. पहले दिन के कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सेशन से होगी.
बता दें कि इंडिया टुडे ग्रुप का 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' (India Today Conclave) एक प्रभावशाली मंच है, जो दुनियाभर के राजनीतिज्ञों, विजनरी और चेंजमेकर हस्तियां, कारोबार, विज्ञान, टेक्नॉलजी, सिनेमा, खेल और कला की दुनिया के दिग्गज यहां आकर न सर्फि अपनी बात रखते हैं, बल्कि वे दूसरों को प्रेरित करते हैं और भविष्य की नई परिभाषा गढ़ते हैं. सालों से ये मंच दुनिया की सबसे प्रभावशाली आवाजों का स्वागत करता रहा है और विचार नेतृत्व के सबसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी जगह मजबूत की है.
इस साल इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई 2025 भारत की सबसे दमदार आवाजों की ऊर्जा, रचनात्मकता और दृष्टि को एक साथ लेकर आ रहा है. यह एडिशन दूरदर्शी नेताओं, एंटरप्रेन्योर, कल्चरल आइकॉन, पॉलिसी मेकर, एक्टिविस्ट और आर्टिस्ट का अद्भुत संगम होगा जो इसे सचमुच एक ट्रांसफॉर्मेशनल प्लेटफॉर्म बनाएगा.
इस साल के प्रमुख वक्ता और चीफ गेस्ट
देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र ले. जनरल राजेश पंत, पूर्व नेशनल साइबर सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर, पीएमओ डॉ. जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, पूर्व मुख्य न्यायाधीश, भारत
देखिए खाखास वक्ताओं के नाम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










