
India Today Conclave Mumbai: पहले दिन सियासत, सिनेमा और बिजनेस के दिग्गजों ने की चर्चा, आज ये हस्तियां होंगी शामिल
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दूसरे दिन बिजनेस, कला, लेखक, फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियां अपने विचारों के साथ मौजूद रहेंगी. अपनी इंडस्ट्री के लीडर सामाजिक और राजनीतिक घटनाक्रम पर बातचीत करेंगे. इंडिया टुडे के इस मंच पर आज महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे.
इंडिया टुडे ग्रुप का विचारों का महामंच conclave मुंबई में चल रहा है. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दूसरे दिन बिजनेस, कला, लेखक, फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियां अपने विचारों के साथ मौजूद रहेंगी. अपनी इंडस्ट्री के लीडर सामाजिक और राजनीतिक घटनाक्रम पर बातचीत करेंगे.
बीते एक दशक में, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव दुनिया भर के उद्यमियों, लेखकों, अन्वेषकों, कार्यकर्ताओं, कलाकारों और राजनीतिक नेताओं के विचारों के लिए खास मंच बनकर विकसित हुआ है.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई 2022 के पहले दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और किरेन रिजिजू के अलावा अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री राधिका आप्टे जैसी कई हस्तियां मंच पर मौजूद रहीं.
मुंबई में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दूसरे दिन भी सकारात्मक बदलाव को ट्रिगर करने वाले विचारशील नेताओं के साथ बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा. इन सभी मुद्दों पर अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहिए.
दूसरे दिन की शुरुआत 'इंडियानॉमिक्स: नेविगेटिंग द ग्लोबल इकोनॉमिक मेल्टडाउन' विषय पर बातचीत से होगी. उसके बाद इन्वेस्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ दीपक बागला 'डिजिटल कॉमर्स के भविष्य के लोकतंत्रीकरण' पर अपने दृष्टिकोण को साझा करेंगे. समाजशास्त्री सल्वाटोर बबोन्स 'डिमोनाइजिंग ए डेमोक्रेसी' पर बोलेंगे.
रियलिटी बाइट्स पर नीलम कोठारी 'अनस्क्रिप्टेड कंटेंट शानदार देखने के लिए क्यों बनाता है' इस टॉपिक पर बातचीत करेंगी. उनके अलावा अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, बर्जिस ड्राइवर, नेहा नायकवाड़ और ऐश्वर्या श्रीधर पर्यावरण को हरा-भरा रखने के बारे में अपने विचार रखेंगे. इसके अलावा राजनीति पर भी चर्चा की जाएगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








