
India Today Conclave East 2022: परिवारवाद पर बीजेपी के आरोपों का ममता बनर्जी ने ये दिया जवाब
AajTak
India Today Conclave East: अगर नए लोग राजनीति में आते हैं तो इसमें बुराई क्या है. युवाओं को राजनीति में आना चाहिए. भाजपा के परिवारवाद के आरोप पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया ये जवाब. वो इंडिया टुडे कॉनक्लेव ईस्ट के पांचवें संस्करण में बोल रही थीं.
पश्चिम बंगाल की राजनीति में परिवारवाद के आरोप पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यहां कोई डायनेस्टी नहीं है. अभिषेक बनर्जी के जीतने पर लोगों को बुरा क्यों लगता है. वो दो बार जीत कर आए हैं तो इसमें बुरा क्या है. उन्हें लोगों ने चुना है. हमें नए लोगों को राजनीति में लाना चाहते हैं. इसमें बुरा क्या है. लोग चुनकर भेजते हैं उन्हें.
अखिलेश भी तो आए हैं चुनाव जीतकर. वो भी तो मुलायम सिंह के बेटे हैं. पर लोगों ने चुनकर भेजा है. इसमें क्या दिक्कत है. जब इंदिरा गांधी गिरफ्तार हुई थीं, तब मैं युवा थी. हमने सड़कों पर रैलियां निकाली थी. यहां कोई डायनेस्टी है. राजनीति में नए लोगों का आना जरूरी है. पूरे देश में ऐसे कई लोग और पार्टियां हैं, जहां पर युवा चुनकर आ रहे हैं. इसमें कुछ बुरा नहीं है.
भाजपा मनी और ईडी पावर उपयोग कर रही है
विपक्ष मुक्त भारत के सवाल पर ममता ने कहा कि मैंने नरसिंहाराव जी, देवगौड़ा जी, अटल जी, मनमोहन जी सबके साथ काम किया है. कई सरकारें देखी हैं. मैंने कभी भी इस तरह की विंडिक्टिव सरकार नहीं देखी. इन्होंने महाराष्ट्र के लिए अपनी पावर का गलत उपयोग किया है. भाजपा को क्यों जल्दी है. महाराष्ट्र सरकार को मनी पावर, ईडी पावर, सीबीआई पावर से गिरा दिया. यह अनएथिकल सरकार है. उन्होंने गवर्नमेंट जीता है, लोगों का दिल नहीं जीता है. देश नहीं जीता है.
भाजपा से लोगों का भरोसा उठेगा, बदल लेंगे लोग
शिवसेना के साथ भाजपा की सरकार थी. इस पर ममता ने कहा कि हमें पिछली बातों को याद नहीं रखना चाहिए. लोग बदला लेंगे. लोग बुलडोजर बन जाएंगे. आपकी ताकत के गलत उपयोग का बदला लेंगे. अगला चुनाव भाजपा और लोगों के बीच होगा. आपने कहा अगला चुनाव भाजपा और लोगों के बीच होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










