
India Today Conclave मुंबई: आज से सजेगा सियासत, सिनेमा और बिजनेस जगत के दिग्गजों का महामंच
AajTak
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज से इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2022 की शुरुआत हो रही है. राजनीति, अर्थव्यवस्था, फिल्म, साहित्य से जुड़े दिग्गज हस्तियों के इस महा जमघट में विचारों और संवाद का जबरदस्त आदान-प्रदान होगा. कार्यक्रम का आगाज महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे के संबोधन से होगा.
इंडिया टुडे ग्रुप का विचारों का महामंच The conclave आज से नये अवतार में आपके सामने है. आज से दो दिनों तक मुंबई में महाराष्ट्र की राजनीति, बिजनेस, कला, लेखक, फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियां अपने विचारों के साथ मौजूद होंगी. अपने अपने जगत के ये सितारे सामाजिक और राजनीतिक घटनाक्रम पर संवाद करेंगे.
पिछले एक दशक में, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव दुनिया भर के उद्यमियों, लेखकों, अन्वेषकों, कार्यकर्ताओं, कलाकारों और राजनीतिक नेताओं के विचारों के लिए खास मंच बनकर विकसित हुआ है. India Today Conclave 2022 के स्पीकर्स की डीटेल्स यहां पढ़ें.
शुक्रवार को शुरू हो रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2022 में पहले दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और किरेन रिजिजू के अलावा अभिनेत्री राधिका आप्टे और राजकुमार राव जैसे दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी रहेगी.
आज कॉन्क्लेव की शुरुआत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संबोधन से होगी, जिसका टाइटल है: 'वॉकिंग द टाइटरोप: व्हाट इट टेक्स टू रन महाराष्ट्र' है. बाद में दिन में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ' 'द रोड टू फाइव ट्रिलियन डॉलर एकोनॉमी: वाय इंफ्रास्ट्रक्चर इज द की' पर अपना नजरिया साझा करेंगे. वहीं, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू भारत की न्यायिक व्यवस्था में सुधार पर बोलेंगे.
यहां पढ़ें कॉनक्लेव का पूरा शिड्यूल-
आगे In Focus नाम के एक सत्र के दौरान शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे शिवसेना के भविष्य के लिए अपना ब्लूप्रिंट बताएंगे. वहीं सिनेमा की दुनिया से, राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे और अन्य एक्टर बॉलीवुड स्टीरियोटाइप को तोड़ने पर अपने विचार रखेंगे.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








