
India Today Conclave: क्या AI खत्म कर देगा नौकरी, बन सकता है खतरा? Microsoft और Adobe एक्जीक्यूटिव्स ने दिया जवाब
AajTak
India Today Conclave 20224: AI हमारी सभी चर्चाओं का हिस्सा बनता जा रहा है. बात दुनिया के बड़े मंच पर हो रही हो या फिर खाने की टेबल पर. चर्चा का मुख्य पॉइंट AI फ्यूचर और AI क्रांति होता है. ऐसे में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024 में भी ये चर्चा का विषय रहा है. इस चर्चा में माइक्रोसॉफ्ट और Adobe India के मुख्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया है.
India Today Conclave 2024: नवंबर 2022 में OpenAI ने ChatGPT का ऐलान किया. इस चैटबॉट के आने के कुछ ही दिनों में दुनियाभर में AI चर्चा का विषय बन गया. अब Copilot, Adobe Firefly, OpenAI Sora और Google Gemini जैसे तमाम AI प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा हो रही है. ऐसे में दो दिनों तक चलने वाले इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में भी AI चर्चा का विषय बना रहा.
AI क्रांति को लेकर हुई चर्चा में Adobe India के डायरेक्टर सॉल्यूशन कंसल्टिंग, वैशक वेणुगोपाल (Vyshak Venugopalan) और माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और साउथ एशिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर समिक रॉय (Samik Roy) शामिल हुए हैं.
इवेंट की शुरुआत वी. वेणुगोपाल ने Adobe Firefly के डेमो के साथ की. उन्होंने दिखाया कि कैसे Firefly इंडिया गेट की फोटो इंद्रधनुष और बबल्स के साथ बनाता है. इन तस्वीरों को क्रिएट करने के लिए सिर्फ एक कमांड का इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने दिखाया कि कैसे जनरेटिव AI का इस्तेमाल करके असली जैसी तस्वीर क्रिएट की जा सकती है.
वहीं समिक ने भी इवेंट की शुरुआत में दिखाया कि कैसे Copilot की मदद से महज 15 सेकेंड में तस्वीर क्रिएट की जा सकती है. उन्होंने बताया कि कैसे AI आने वाले दिनों में सभी सेक्टर्स को प्रभावित करेगा. अगर इसका सही इस्तेमाल हुआ तो ये दुनिया को एक नए मुकाम पर ले जाएगा.
यह भी पढ़ें: India Today Conclave: क्या दिमाग को भी किया जा सकेगा हैक? AI पर क्या बोले न्यूरोसाइंस प्रोफेसर
समिक ने बताया कि किस तरह के AI का इस्तेमाल एक संस्था में हो सकता है. AI की मदद से आप चीजों का अंदाजा लगाना, चीजों की जांच करना समेत बहुत से दूसरे काम आसानी से कुछ सेकेंड में कर सकते हैं. उन्होंने एक बल्ब की फोटो शेयर करते हुए ChatGPT से सवाल किया.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











