
India's Longest Rail Bridge: नर्मदा नदी के ऊपर बन रहा देश का सबसे लंबा रेलवे ब्रिज, इस रूट पर दौड़ेंगी डबल डेकर मालगाड़ी
AajTak
Longest Railway Bridge in Bharuch: रेलवे मंत्रालय द्वारा गुड्स ट्रेन के लिए विभिन्न रूट्स पर अलग लाइन डाली जा रही है. इसके लिए गुजरात के भरुच के पास नर्मदा नदी के ऊपर देश का सबसे लंबा रेलवे ब्रिज बनाया जा रहा है.
Indian Railway, Longest Rail Bridge: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने मालगाड़ी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए गुड्स ट्रेन के लिए अलग से लाइन डालने का निर्णय लिया है. ये लाइन मुंबई से उत्तर प्रदेश को जोड़ेगी. इस बीच, गुजरात के भरुच के पास नर्मदा नदी के ऊपर देश का सबसे लंबा रेलवे ब्रिज बनाया जा रहा है, जिसका काम अंतिम चरण में चल रहा है. इस ब्रिज की लम्बाई 1396.35 मीटर है.
मुंबई से यूपी को जोड़ेगी ये लाइन रेलवे मंत्रालय के द्वारा मुंबई JNPT (जवाहरलाल नहेरु पोर्ट) से लेकर उत्तर प्रदेश के दादरी तक गुड्स ट्रेन के लिए अलग लाइन डाली जा रही है, जिसको वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेईड कॉरिडोर (Western Dedicated Freight Corridor) नाम दिया गया है, जो 1504 किमी का होगा. गुजरात में फिलहाल पालनपुर तक लाइन शुरू हो गई है और अगले कुछ महीनों में वड़ोदरा तक की लाइन शुरू हो जाएगी. इस कॉरिडोर के लिए भरूच के पास नर्मदा नदी पर रेलवे ब्रिज बनाया जा रहा है. माना जाता है की यह देश का सबसे लंबा ब्रिज होगा, जिस पर डबल डेकर गुड्स ट्रेन चलेंगी.
नर्मदा नदी के ऊपर बन रहा ब्रिज नर्मदा नदी के ऊपर बन रहा ब्रिज 1396.35 मीटर यानी के करीब डेढ़ किलोमीटर का है. ये देश का सबसे लंबा ब्रिज हो सकता है. इस ब्रिज में कुल 29 स्पान हैं और कुछ ही दिन पहले उस पर अंतिम गर्डर लगाया गया है. एल.एन्ड टी कंपनी के द्वारा यह ब्रिज बनाया जा रहा है. इस पर से 15000 टन की क्षमता के साथ गुड्स ट्रेन दौड़ेंगी, जिसकी स्पीड करीब 100 से 120 किलोमीटर की रहेगी.
डेडिकेटेड फ्रेईड कॉरिडोर के अधिकारी ने क्या बताया? रेलवे के वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेईड कॉरिडोर के अधिकारी जीतेन्द्र अग्रवाल ने बताया की यह ट्रैक एक साल के अंदर पूरा शुरू हो जाने के प्रयास किए जा रहे है. इस साल के अंत तक वड़ोदरा तक गुड्स ट्रेन दौड़ना शुरू हो जाएंगी. यह ट्रैक बनने से पैसेंजर ट्रेन को भी अलग ट्रैक मिल जायेगा और गुड्स का आवागमन भी सरल हो जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










