India Playing XI 4th T20I: श्रेयस IN, हार्दिक OUT... वाइजैग में ऐसी होगी प्लेइंग 11, बेंच पर बैठेंगे ये 4 खिलाड़ी
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विशाखापत्तनम (वाइजैग) में चौथा टी20 मुकाबला है. भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त पर है. ऐसे में आज (28 जनवरी) को होने वाला यह मुकाबला एक तरह से बेंच स्ट्रेंथ को ट्राय करने वाला मैच हो सकता है. ऐसे में देखना होगा कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर प्लेइंग इलेवन में किसे मौका देते हैं.
India vs New Zealand, 4th T20I at Visakhapatnam: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (शुक्रवार) विशाखापत्तनम (वाइजैग) के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में है. भारत पहले से ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त पर है. ऐसे में यह देखना होगा कि भारतीय टीम इस मुकाबले में क्या बदलाव करती है, क्योंकि सीरीज में कुछ प्लेयर्स को कोई भी टी20 मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए भारतीय टीम हार्दिक पंड्या को आराम देने पर विचार कर सकती है. हार्दिक इंजरी-प्रोन माने जाते हैं और टीम मैनेजमेंट उन्हें बड़े टूर्नामेंट से पहले फ्रेश रखना चाहता है.श्रेयस अय्यर को शुरुआती तीन टी20 मुकाबलों के लिए तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था.
हालांकि, अब उनके खेलने की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की सलाह है कि तिलक वर्मा को पूरी तरह फिट होने से पहले जल्दबाजी में ना उतारा जाए. ऐसे में श्रेयस अय्यर को चौथे टी20 में हार्दिक पंड्या की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है.टीम मैनेजमेंट न सिर्फ अय्यर की क्षमताओं को परखना चाहता है, बल्कि उन्हें टी20 फॉर्मैट में खुद को साबित करने का एक दुर्लभ मौका भी देना चाहता है.
ईशान किशन ने टी20 टीम में वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस सीरीज़ में क्रमशः 8, 76 और 28 रन बनाए हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट दोनों का उन्हें पूरा सपोर्ट हासिल है. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि उनको वाइजैग टी20 में मौका मिलेगा. ईशान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बैक-अप विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा है और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें आगे भी लगातार मौके मिलने तय माने जा रहे हैं.
वहीं अक्षर पटेल के भी प्लेइंग XI में लौटने की उम्मीद है, क्योंकि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम का अहम हिस्सा हैं. जसप्रीत बुमराह एक और मुकाबला खेल सकते हैं, जहां उनका साथ अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे निभाएंगे.
Traveling with some laughs, fun vibes 😄 And a lot of style 😎 🎥 𝗠𝗼𝗼𝗱𝘀 𝗼𝗳 𝗧𝗿𝗮𝘃𝗲𝗹, with #TeamIndia #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/t445fyGdMP

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












