
India Jersey For Champions Trophy 2025: टीम इंडिया की जर्सी से पाकिस्तान का नाम गायब, चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले नया बखेड़ा
AajTak
No 'Pakistan' On Team India Jersey Champions trophy: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के शुरू होने से पहले भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए, इस बार मामला टीम इंडिया की जर्सी से जुड़ा हुआ है. जानें पूरा मामला...
BCCI on Team India Champions Trophy Jersey: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत पाकिस्तान के तीन शहरों (रावलपिंडी, कराची और लाहौर) और इसके इतर दुबई में होंगे. वहीं, इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है. लेकिन इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एक नया बखेड़ा हो गया है. दरअसल, इस टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक पाकिस्तान का नाम इस बार भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर नहीं होगा.
पाकिस्तान और दुबई में होने वाली आगामी आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी से एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें भारत ने कथित तौर पर टीम इंडिया की जर्सी पर 'पाकिस्तान' (मेजबान देश का नाम) छपे होने पर आपत्ति जताई थी. भारत अपने चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच दुबई में खेलने के लिए तैयार है, हालांकि पाकिस्तान टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान बना हुआ है.
पीसीबी के एक अधिकारी ने इस मामले में एक समाचार एजेंसी से बातचीत की, अधिकारी ने कहा- बीसीसीआई टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम छपवाकर 'क्रिकेट में राजनीति' कर रहा है. इससे पहले, भारतीय बोर्ड ने कथित तौर पर कप्तान रोहित शर्मा को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए कप्तानों की बैठक के लिए पाकिस्तान भेजने से भी इनकार कर दिया था.
पीसीबी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर एजेंसी को बताया- बीसीसीआई क्रिकेट में राजनीति कर रहा है, जो खेल के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है. उन्होंने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया. वे अपने कप्तान को उद्घाटन समारोह के लिए पाकिस्तान नहीं भेजना चाहते, अब ऐसी खबरें हैं कि वे मेजबान देश (पाकिस्तान) का नाम अपनी जर्सी पर नहीं छपवाना चाहते हैं. हमारा मानना है कि आईसीसी ऐसा नहीं होने देगी और पाकिस्तान का समर्थन करेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हाइब्रिड-मॉडल को स्वीकार कर लिया था, लेकिन जर्सी के मेजबान नाम ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है.
पीसीबी के बहुत जोर देने के बावजूद बीसीसीआई ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार करने पर अपना रुख नहीं बदला. अंत में पाकिस्तान बोर्ड को भारत की शर्तों पर सहमत होना पड़ा, हालांकि नए समझौते के तहत पीसीबी भविष्य में आईसीसी आयोजनों के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेज पाएगा.
चैम्पियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब लगभग एक महीने का समय रह गया है, अब फिर एक नया विवाद सुर्खियों में है. चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ने अब तक अपनी टीम घोषित नहीं की है. वहीं भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










