
India-EU FTA: सस्ती कार, निवेश और लाखों नौकरियां... India-EU डील से होंगे ये 10 बड़े फायदे
AajTak
भारत और यूरोपीय संघ के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बीच डील का अधिकारिक ऐलान हो चुका है. भारत और ईयू ने ज्यादातर समानों पर टैरिफ को कम या खत्म किया है. आइए जानते हैं इस डील से भारत को क्या-क्या फायदा होने वाला है.
भारत और यूरोपीय संघ में डील का ऐलान हो चुका है. 27 जनवरी को अधिकारिक तौर पर दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर मोहर लग गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आखिरकार ऐतिहासिक व्यापार समझौता पूरा हो चुका है, जो दशकों से रुक-रुककर चल रही थी.
दोनों देशों ने इस डील के तहत अपने मार्केट एक-दूसरे के लिए खोलने पर सहमत हुए हैं. दोनों के 90 फीसदी तक प्रोडक्ट्स पर टैरिफ कम या समाप्त कर दिया जाएगा. इस कदम से भारत में भी आने वाले यूरोपीय प्रोडक्ट्स सस्ते हो जाएंगे. साथ ही भारत का एक्सपोर्ट यूरोप में बढ़ेगा. आइए जानते हैं भारत-ईयू के बीच इस डील से क्या-क्या फायदे होंगे.
भारत का एक्सपोर्ट बढ़ेगा इस डील के बाद भारत और यूरोपीय संघ के एक्सपोर्ट में तेजी से इजाफा होगा. इससे टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट्स, चमड़ा, ज्वेलरी, फार्मा, इंजीनियरिंग गुड्स टैरिफ कम होगा, जिससे इसका मार्केट यूरोप में तेजी से बढ़ जाएगा. अनुमान है कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भारत के एक्सपोर्ट में 2031 तक 50 अरब डॉलर का इजाफा होगा.
भारत को 500 मिलियन यूरो इस समझौते में अगले दो सालों में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने और ग्रीन ट्रांजिशन को तेज करने में भारत की मदद के लिए EU की तरफ से 500 मिलियन यूरो की मदद भी शामिल है. यह भारत के ग्रीनहाउस सेक्टर के लिए एक बड़ी मदद मिलेगी.
यूरोप में भारतीय प्रोडक्ट्स की धमक फ्री ट्रेड डील के बाद यूरोप में भारत के पोडक्ट्स सस्ते दामों पर मिलने शुरू हो जाएंगे, जिससे चीन, बांग्लादेश, वियतनाम जैसे देशों को कड़ी टक्कर मिलेगी. भारत ज्यादा से ज्यादा पोडक्ट्स भी यूरोप में सप्लाई करेगा.
भारत में बढ़ेगा निवेश इस कदम के तहत भारत में बड़े लेवल पर यूरोपीय निवेश आएगा. जर्मनी, फ्रांस, इटली जैसी कंपनियां भारत में अपने निवेश को बढ़ा सकती हैं, जिससे मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन एनर्जी, ऑटो, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. ऐसे में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, अनुमान के मुताबिक, डायरेक्ट एंड इनडायरेक्ट लाखों नौकरियों के अवसर मिलेंगे. जिस कारण भारत के Make in India मिशन को सपोर्ट मिलेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










