
India Defeats Pakistan: भारत की पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत पर दुबई से देखिए विशेष रिपोर्ट
AajTak
दुबई में खेले जा रहे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने शानदार जीत दर्ज की, जहां भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दे दी. पाकिस्तान की टीम को 147 रन पर ऑल आउट कर 19.4 ओवर में भारत ने ये लक्ष्य हासिल किया. मैच के शुरुआत में 3 विकेट गिरने से पारी लड़खड़ा गई थी, जहां फिर जडेजा और हार्दिक ने पारी को संभाला. पाकिस्तान के खिलाफ भारत के जीत के हीरो हार्दिक पांड्या रहे, 17 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए. भारत की पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत पर दुबई से विक्रांत गुप्ता और हरभजन सिंह के देखिए विशेष रिपोर्ट.

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.












