
'INDIA' में 26 तो NDA में 38 दल... जानें किसमें कितना है दम, क्या न्यूट्रल पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?
AajTak
देश की सियासत से जुड़ी दो बड़ी मीटिंग्स आज हो रही हैं. एक बैठक बेंगलुरु में हुई, जिसमें 26 विपक्षी पार्टियां आईं. तो दूसरी बैठक दिल्ली में एनडीए की हो रही है, जिसमें 38 पार्टियां शामिल हुईं हैं. ऐसे में देखते हैं कि एनडीए या विपक्ष में कौन कितना ताकतवर है?
साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की टक्कर शुरू हो गई है. बीजेपी की अगुवाई वाले 'NDA' का मुकाबला करने के लिए विपक्ष ने 'INDIA' नाम से गठबंधन बना लिया है.
बेंगलुरु में हुई 26 विपक्षी पार्टियों की बैठक में गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया. इसका फुल फॉर्म 'इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युएसिव अलायंस' है. वहीं, बेंगलुरु से करीब दो हजार किलोमीटर दूर दिल्ली में भी बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की बैठक हो रही है. इस बैठक में 38 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया गया है.
बहरहाल, बीजेपी ने विपक्ष तो कांग्रेस ने एनडीए की बैठक पर सवाल उठाए. बीजेपी कर्नाटक ने ट्वीट कर इस बैठक को जहां 'अवसरवादी' बताया. तो कांग्रेस ने कहा कि 'भूत' बन चुके एनडीए में फिर से जान फूंकने की कोशिश की जा रही है.
लेकिन सवाल उठता है कि क्या एकजुट विपक्ष कुछ कमाल कर पाएगा? और क्या एकजुट एनडीए, जिसमें हाल ही में कई नई पार्टियां शामिल हुईं हैं, वो 2019 से भी बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब होगा? ये समझते हैं, लेकिन उससे पहले जानते हैं कि विपक्ष और एनडीए की बैठक में कौन-कौन शामिल हैं.
कौन-किसके साथ?
विपक्ष की बैठक में 26 पार्टियों के शामिल होने की बात कही जा रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में 23 जून को पटना में हुई बैठक में 15 पार्टियां शामिल हुई थीं. ये सभी 15 पार्टियां इस बार भी मौजूद हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










