
INDIA ब्लॉक में खटपट! TMC सांसद बोले- ममता को मिले कमान, कांग्रेस बोली- लोग दिन में सपने देखते हैं
AajTak
हरियाणा और फिर इसके बाद महाराष्ट्र... दो राज्यों में INDIA ब्लॉक को करारी शिकस्त मिली है. बैक टू बैक मिली इस बार के बाद अब INDIA ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर खटपट शुरू हो गई है. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को नेतृत्व सौंपने की मांग की है.
महाराष्ट्र चुनाव में महा विकास अघाड़ी को करारी शिकस्त मिली. इस हार ने INDIA ब्लॉक के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में INDIA ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर अंदरखाने ही खटपट शुरू हो गई है. नेतृत्व में बदलाव की मांग पश्चिम बंगाल से उठी है.
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से सांसद कल्याण बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. बनर्जी ने कहा,'कांग्रेस हरियाणा और महाराष्ट्र में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. कांग्रेस से हमें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी.'
'कांग्रेस होती जा रही है विफल'
कल्याण बनर्जी इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा,'INDIA ब्लॉक एक गठबंधन तो है, लेकिन इसका कोई रिजल्ट नजर नहीं आ रहा है. नतीजे हासिल करने में कांग्रेस की तरफ से बड़ी विफलता सामने आ रही है. अगर आज के समय BJP से लड़ना है तो INDIA ब्लॉक को मजबूत करना जरूरी है. इसे मजबूत करने के लिए एक लीडर की जरूरत है. बड़ा सवाल यह है कि ये नेता कौन हो सकता है. कांग्रेस हर तरह के प्रयोग कर चुकी है, लेकिन वो विफल रहे हैं.'
'INDIA ब्लॉक की मजबूती जरूरी'
तृणमूल कांग्रेस से सांसद कल्याण बनर्जी ने आगे कहा,'अगर BJP और नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ाई लड़नी है तो INDIA ब्लॉक का मजबूत होना जरूरी है. ममता बनर्जी वो नेता हो सकती हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकाबला कर सकें.'

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











