
INDIA ब्लॉक के VP उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी का विरोध, बस्तर शांति समिति ने लगाए गंभीर आरोप
AajTak
बस्तर शांति समिति ने इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को समर्थन न देने की अपील की है. कमेटी का आरोप है कि रेड्डी के फैसले की वजह से बस्तर में नक्सलवाद बढ़ा और कई परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा.
बस्तर शांति समिति ने इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी का विरोध किया है. समिति ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सांसदों से अपील की है कि वे उन्हें समर्थन न दें. समिति ने आरोप लगाया है कि बी. सुदर्शन रेड्डी ने सलवा जुडूम पर बैन लगाया था, जिसके कारण बस्तर में माओवाद तेजी से बढ़ा. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई नक्सल पीड़ित भी शामिल हुए और उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई.
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नक्सल पीड़ितों ने अपनी व्यथा सुनाई. पीड़ितों ने कहा कि जब सलवा जुडूम मजबूत हो रहा था, तब नक्सल संगठन खत्म होने की कगार पर आ चुका था. लेकिन दिल्ली से कुछ नक्सल समर्थकों के कहने पर इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया.
एक नक्सल पीड़ित सियाराम रामटेके ने बताया कि माओवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिससे वह दिव्यांग हो गए. उनका कहना है कि अगर सुदर्शन रेड्डी ने वह फैसला नहीं दिया होता, तो शायद उनके साथ यह घटना नहीं होती.
नक्सली हिंसा के शिकार परिवार...
एक अन्य पीड़ित केदारनाथ कश्यप ने कहा कि 2011 में सलवा जुडूम पर फैसला आने के बाद उनके भाई की हत्या कर दी गई थी. उन्होंने कहा कि उनके भाई का पेट चीरकर आतें निकाल दी गई थीं. केदारनाथ कहते हैं कि अगर यह फैसला नहीं आता, तो शायद 2014 तक उनके इलाके से नक्सली भाग चुके होते. नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवान मोहन उइके की विधवा पत्नी आरती ने बताया कि सलवा जुडूम पर प्रतिबंध लगने के बाद उनके पति को मार दिया गया था.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








