
INDIA गुट के नेता पद की लड़ाई का 'द एंड', अब राहुल गांधी के लिए अगला टारगेट क्या है?
AajTak
बिहार की वोटर अधिकार यात्रा चाहे जो करवट ले, राहुल गांधी विपक्ष के निर्विवाद नेता बन गए हैं. इंडिया टुडे-सी वोटर के MOTN सर्वे में वे विपक्ष और कांग्रेस दोनों ही मोर्चों पर वो लोगों की पहली पसंद बने हैं - प्रधानमंत्री पद के संभावित दावेदार के रूप में भी उभरे हैं.
राहुल गांधी आम चुनाव के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता बन गए थे, लेकिन सवाल उठने बंद नहीं हुए थे. महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठा दिया. और, लालू यादव से लेकर शरद पवार तक बारी बारी विपक्ष के कई नेता ममता बनर्जी के पीछे खड़े होने लगे थे, लेकिन अब बहुत कुछ बदल चुका है.
बिहार में SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को आधार बनाते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर हमला बोल दिया. तरजीह तो वो शुरू से ही महाराष्ट्र में वोट चोरी, और कर्नाटक में कांग्रेस की केस स्टडी को दे रहे थे, लेकिन बिहार में आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए तेजस्वी यादव के साथ वोटर अधिकार यात्रा पर निकल पड़े - ये तो पहले ही साफ हो गया था कि राहुल गांधी अगर SIR जैसा कॉमन इंटरेस्ट का मुद्दा उठाएं, तो पूरा विपक्ष साथ दे सकता है.
SIR के मुद्दे पर राहुल गांधी को आम आदमी पार्टी का बाहर से सपोर्ट मिलने लगा था, लेकिन अचानक अरविंद केजरीवाल ने पैंतरा बदल लिया है. अब तो वो नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार के किसी भी सदस्य की गिरफ्तारी न होने पर भी बीजेपी से समझौते का इल्जाम लगाने लगे हैं. जबकि, संजय सिंह अब तक सभी बैठकों के बाद कह रहे थे, INDIA ब्लॉक से बाहर होने के बावजूद मुद्दों पर सपोर्ट जारी रहेगा.
देखा जाए, तो राहुल गांधी विपक्ष के निर्विवाद नेता बनते जा रहे हैं. अब तो MOTN के सर्वे में भी लोग ऐसी ही राय दे रहे हैं. न तो विपक्षी खेमे में, न ही कांग्रेस के भीतर कोई भी नेता राहुल गांधी के आगे टिक पा रहा है.
राहुल गांधी के मुकाबले विपक्ष के बाकी नेता तो आस-पास वैसे ही नहीं नजर आ रहे हैं, जैसे प्रधानमंत्री पद को लेकर नरेंद्र मोदी के मुकाबले बाकी नेता. चाहे वे बीजेपी के ही नेता क्यों न हों, या फिर विपक्षी खेमे के राहुल गांधी ही - मोदी के उत्तरराधिकारियों के नाम देखें तो बीजेपी नेताओं के आस-पास अगर कोई दिखाई पड़ रहा है, तो वो राहुल गांधी ही हैं - मुश्किल तो ये है कि राहुल गांधी की ताकत भी यही है, और सबसे बड़ी कमजोरी भी यही चीज साबित हो रही है.
MOTN में राहुल गांधी पर जनता का मिजाज

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








