
INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस का फॉर्मूला तैयार! खड़गे के घर बैठक में बनी ये रणनीति!
AajTak
बैठक में कांग्रेस के राज्य के नेताओं ने अपनी बात रखी. साथ ही यह भी आकलन किया कि अगर सहयोगी पार्टियों के साथ सौदेबाजी करते हैं तो कांग्रेस को कितनी सीटें मिल सकती हैं.
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है. इसी बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पार्टी की एक अहम बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक बैठक में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने चुनाव को लेकर मंथन किया. बैठक में कांग्रेस के राज्य के नेताओं ने अपनी बात रखी. साथ ही यह भी आकलन किया कि अगर सहयोगी पार्टियों के साथ सौदेबाजी करते हैं तो कांग्रेस को कितनी सीटें मिल सकती हैं. पार्टी के राज्य के नेताओं ने कहा कि अगर हम गठबंधन में ज्यादा सीटों की मांग रखेंगे, तभी समझौते का फार्मूला तैयार हो सकेगा.
बिहार कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि अगर वाम दल और कांग्रेस 25 सीटों की मांग करते हैं, तो हमें 10-12 सीटें मिल सकती हैं. नेताओं ने कहा कि हम गठबंधन चाहते हैं और जहां तक जेडीयू और राजद को समायोजित करने का सवाल है, तो हम प्लस और माइनस सहन करने के लिए तैयार हैं. झारखंड के नेताओं ने कहा कि हमें 12 का दावा करना चाहिए और 7 से नीचे सहमत नहीं होना चाहिए.
बैठक में यूपी कांग्रेस के नेताओं ने 40 सीटों की मांग रखी. लेकिन समाजवादी पार्टी के साथ बातचीत के बाद उन्हें 20 सीटें मिलने की उम्मीद है. वहीं, बंगाल के नेताओं ने कहा कि हमें 6 सीटों की मांग करनी चाहिए. साथ ही टीएमसी से कम से कम 4 सीटों पर बातचीत करनी चाहिए.
वहीं पंजाब कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के खिलाफ है, दिलचस्प बात ये है कि गठबंधन समिति ने पंजाब के लिए अपनी रिपोर्ट जमा नहीं की है, जो वास्तव में पंजाब में AAP-कांग्रेस गठबंधन के लिए एक रेड अलर्ट है.
कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति, घोषणापत्र और सीट-बंटवारे पर चर्चा की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी नेताओं से कहा कि वे अपने मतभेदों को भुलाकर एकजुट हों और पार्टी लाइन के बाहर संवेदनशील मुद्दों पर बात न करें, क्योंकि यह अक्सर शर्मिंदगी का कारण बनता है.
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने लगभग आधी लोकसभा सीटों पर फोकस करने का फैसला किया है, जिन सीटों पर कांग्रेस की जीत की संभावना है. कांग्रेस कुल सीटों में से आधे से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की सोच रही है. सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने राज्य इकाइयों से उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू करने और पहली सूची उपलब्ध कराने को कहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










