
INDIA गठबंधन में फिर फंसा पेच! पंजाब में बोले CM केजरीवाल- 13 की 13 सीटें मुझे दीजिए
AajTak
19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की अहम बैठक होने वाली है और इससे ठीक पहले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से 13 में से 13 लोकसभा सीटें मांगी है. सीएम केजरीवाल के इस बयान के बाद पंजाब में सीट शेयरिंग कैसे होगी इस पर सवाल है. ऐसे में अंदेशा है कि, पंजाब में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में टकराव बढ़ सकता है. रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान बठिंडा पहुंचे थे.
पांच राज्यों के चुनाव हो चुके हैं. परिणाम सामने है. बीजेपी ने हिंदी पट्टी के तीनों राज्यों में बंपर जीत हासिल की है. इस जीत ने विपक्षी दलों के लिए ऐसी स्थिति पैदा कर दी है, जिससे उनमें हड़कंप सा मचा हुआ है. इंडिया गठबंधन के बैनर तले सभी विपक्षी दल एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जब यही दल चुनावी सभा में और लोगों के बीच पहुंचते हैं तो अपनी ढपली-अपना राग वाली स्थिति हो जाती है. रविवार को पंजाब में ऐसा ही कुछ देखने को मिला है.
19 दिसंबर को होने वाली है इंडिया गठबंधन की अहम बैठक 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की अहम बैठक होने वाली है और इससे ठीक पहले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से 13 में से 13 लोकसभा सीटें मांगी है. सीएम केजरीवाल के इस बयान के बाद पंजाब में सीट शेयरिंग कैसे होगी इस पर सवाल है. ऐसे में अंदेशा है कि, पंजाब में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में टकराव बढ़ सकता है. रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान बठिंडा पहुंचे थे.
सीएम केजरीवाल ने केंद्र पर लगाए आरोप केजरीवाल ने यहां एक तरफ तो केंद्र सरकार पर पंजाब का कामकाज रोकने का आरोप लगाया तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वह कांग्रेस पर भी हमलावर हुए. पंजाब के भटिंडा में जनसभा के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन के दौरान लोगों से लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगे. केजरीवाल ने कहा, 'पंजाब शहीदों की धरती है. आजतक किसी सरकार ने शहीद होने वाले परिवार की सुध नहीं ली. पहली बार ऐसी सरकार आई है, आज अगर कोई सैनिक या पुलिस कर्मी शहीद होता है तो भगवंत मान उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देते हैं. पिछले दिनों एक अग्निवीर अमृतपाल शहीद हुए और केंद्र सरकार ने उनके परिवार का कोई ख़्याल नहीं रखा, न सम्मान दिया जबकि भगवंत मान ने परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि दी.'
कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथ आज बठिंडा के लिए पंजाब सरकार 1125 करोड़ रुपये का पैकेज लाई है. 75 साल के पंजाब के इतिहास में किसी राजनीतिक दल की सरकार ने बठिंडा के लिए इतने बड़े पैकेज की घोषणा नहीं की. इस पैकेज से बठिंडा में 7 नए सरकारी स्कूल, कई अस्पताल, 13 नए मोहल्ला क्लीनिक, ओवर ब्रिज, सड़क, सीवर, पानी और नया बस स्टैंड बनाए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि 'मैं चैलेंज करता हूं कि बताएं पिछले 75 साल में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल ने क्या काम किया? आज पंजाब में 24 घंटे बिजली आती है और बिजली का बिल भी जीरो आता है. एक पत्रकार ने पूछा इतना पैसा कहां से लाते हो, कैप्टन साहब और बादल साहब कहते थे कि पंजाब सरकार घाटे में चल रही है तो आम आदमी पार्टी वाले कहां से पैसे लाते हैं. हमारी सरकार बनी तो हमने इनके बही खाते देखना शुरू किए, इन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया कि ₹10 का काम ₹100 में करवा रहे थे जबकि आम आदमी पार्टी ₹10 का काम ₹8 में करवाती है. हमने देखा फिजूल खर्ची कर रखी थी, एक सड़क कागज पर कई बार बनाई गई और हकीकत में सड़क बनी ही नहीं.'
अगली बार 117 में 110 सीटें जीतेगी आप केजरीवाल ने कहा 'पंजाब में अब तक 42000 लोगों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है. क्या अकाली, कांग्रेस की सरकार में बिना पैसे और सिफारिश के नौकरी मिलती थी? आज बिना पैसे और सिफारिश के लोगों को नौकरी मिल रही है. दिल्ली का काम देखकर आपने हमें रंगला पंजाब बनाने के लिए वोट दिया था. अब यह सारी पार्टी वाले दुखी हो गए हैं, इन्हें लगता है कि उनकी परमानेंट नौकरी चली गई है और दोबारा इन्हें कोई वोट नहीं देगा. दिल्ली में पहली बार लोगों ने 70 में से 28 सीट दी, दूसरी बार 67 और तीसरी बार 62 सीटे दी. पंजाब में इस बार अपने 117 में से 92 सीट दी. मेरा दिल कहता है कि अगली बार 117 में से 110 से ज़्यादा सीट आम आदमी पार्टी की आएंगी.'

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







