
'INDIA गठबंधन में कोई काम नहीं हो रहा, कांग्रेस 5 राज्यों में चुनाव में व्यस्त...' नीतीश का बड़ा हमला
AajTak
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. नीतीश कुमार ने कहा कि पटना में हुई विपक्षी बैठक में INDIA गठबंधन का गठन हुआ था. लेकिन आजकल गठबंधन का कोई काम नहीं हो रहा है. कांग्रेस पार्टी इस पर ध्यान नहीं दे रही है. वो 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव मे व्यस्त है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. नीतीश कुमार ने कहा कि पटना में हुई विपक्षी बैठक में INDIA गठबंधन का गठन हुआ था. लेकिन आजकल गठबंधन का कोई काम नहीं हो रहा है. कांग्रेस पार्टी इस पर ध्यान नहीं दे रही है. वो 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव मे व्यस्त है.
इस दौरान नीतीश कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा. नीतीश ने कहा, आज केंद्र में जो सरकार है, उसको देश से कोई लेना देना नहीं. उन्होंने कहा, ये (बीजेपी) देश का इतिहास बदलना चाह रहे हैं.
नीतीश कुमार ने जहां एक ओर कांग्रेस पर सवाल उठाए, वहीं खुद को सबको साथ लेकर चलने वाला बताया. नीतीश ने कहा, हम सबको एकजुट करते हैं. सभी को साथ लेकर चलते हैं. उन्होंने कहा, हम लोग सोशलिस्ट हैं. सीपीआई से भी हमारा रिश्ता पुराना है. कम्युनिस्ट और सोशलिस्ट को एक होकर आगे चलना है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










