
IND W vs NZ W, 5th ODI: आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की जोरदार जीत, कीवी टीम 6 विकेट से पस्त
AajTak
भारतीय टीम ने आखिरी वनडे मुकाबले में कीवी टीम को 6 विकेट से मात दी है. हालांकि भारतीय टीम ने वनडे सीरीज को 1-4 से गंवा दिया है. विश्व कप की शुरुआत 4 मार्च से होनी है.
भारतीय टीम ने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर इस दौरे में अपनी पहली जीत दर्ज की है. भारतीय टीम इसके पहले लगातार 4 वनडे मुकाबलों औऱ 1 टी-20 मुकाबले में बुरी तरह से हारी थी. पांचवें और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने वापसी करते हुए टीम इंडिया को विश्व कप से ठीक पहले बड़ी जीत दिलाई है. टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीत के साथ 4 मार्च से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए हौसला जरूर मिलेगा. India win the fifth and final ODI by six wickets! 🙌#NZvIND pic.twitter.com/u7syXKbZkN

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












