
IND-W vs ENG-W: फिर बेकार गई मिताली की फिफ्टी, सीरीज पर इंग्लैंड का कब्जा
AajTak
कप्तान मिताली राज की अर्धशतकीय पारी केट क्रॉस की कातिलाना गेंदबाजी और सोफी डंकली के जुझारू अर्धशतक के सामने फीकी पड़ गई. इंग्लैंड ने दूसरे महिला वनडे मैच में भारत को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई.
कप्तान मिताली राज की अर्धशतकीय पारी केट क्रॉस की कातिलाना गेंदबाजी और सोफी डंकली के जुझारू अर्धशतक के सामने फीकी पड़ गई. इंग्लैंड ने दूसरे महिला वनडे मैच में भारत को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई. इंग्लैंड ने ब्रिस्टल में पहला वनडे 8 विकेट से जीता था. तीसरा वनडे 3 जुलाई को वारेस्टर में खेला जाएगा, जिसके बाद तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज होगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











