
IND vs WI Series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, दिग्गज ऑलराउंडर जेसन होल्डर की वापसी
AajTak
टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है. यहां वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी. दौरे का आगाज 22 जुलाई को होने वाले वनडे मैच से होगा...
IND vs WI Series: इंग्लैंड के बाद अब टीम इंडिया को वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है. यहां भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे और उसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. फिलहाल, वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है.
इस टीम में स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर की वापसी हुई है. होल्डर को वर्कलोड के चलते बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से आराम दिया गया था. हाल ही में खेली गई इस वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने विंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया.
वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी विकेटकीपर बैटर निकोलस पूरन के हाथों में ही रहेगी. जबकि उपकप्तानी शाई होप को सौंपी गई. इस टीम में अल्जारी जोसेफ, रोवमैन पॉवेल, ब्रैंडन किंग और काइल मेयर्स जैसे स्टार प्लेयर भी शामिल हैं.
वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम:
निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (उपकप्तान), जेसन होल्डर, शमर ब्रूक्स, कीसी कार्टी, रोवमैन पॉवेल, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडकेश मोती, कीमो पॉल और जेडन सील्स.
रोमारियो शेफर्ड और हेडन वॉल्श जूनियर को रिजर्व में रखा गया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












