
Ind Vs WI 3rd ODI, Playing 11: तीसरे वनडे में भारत ने किए 4 बदलाव, राहुल-हुड्डा बाहर, शिखर धवन की वापसी
AajTak
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में तीन बदलाव किए हैं, केएल राहुल को कुछ तकलीफ हुई है इस वजह से उन्हें बाहर बैठाया गया है.
Ind Vs WI 3rd ODI, Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच तीसरा वनडे मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. भारत सीरीज में पहले से ही 2-0 की बढ़त बना चुका है, अब नज़र क्लीन स्वीप करने पर होगी. तीसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. भारत ने चार बदलाव किए हैं, केएल राहुल, दीपक हुड्डा, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल को बाहर किया गया है. जबकि शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है. 🚨 Team News 🚨 4⃣ changes for #TeamIndia as Shikhar Dhawan, Shreyas Iyer, Deepak Chahar & Kuldeep Yadav replace KL Rahul, Deepak Hooda, Shardul Thakur & Yuzvendra Chahal in the team. #INDvWI @Paytm Follow the match ▶️ https://t.co/9pGAfWtQZV Here's our Playing XI 🔽 pic.twitter.com/BrCxdkHRRg 🚨 Toss Update 🚨@ImRo45 has won the toss & #TeamIndia have elected to bowl against West Indies in the third @Paytm #INDvWI ODI. Follow the match ▶️ https://t.co/9pGAfWtQZV pic.twitter.com/UbmrVGu2jK

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










