
IND vs WI, 2nd T20: भुवनेश्वर के 19वें ओवर का रोमांच... क्या हुआ था उस ओवर में, जानें हाल
AajTak
टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 में करीबी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में हुए दूसरे टी-20 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की. इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय टीम इंडिया के लिए 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए भुवनेश्वर कुमार को जाता है. उन्होंने 19वें ओवर में अपनी सधी हुई गेंदबाजी से टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में जीत दिला दी. जब वह 19वां ओवर डालने आए तब विंडीज को 2 ओवरों में 29 रनों की जरूरत थी. इस ओवर में भुवनेश्वर ने केवल 4 रन खर्च किए और उपकप्तान निकोलस पूरन का विकेट भी झटका. Listen in to what @BhuviOfficial had to say about that brilliant 19th over under pressure.#TeamIndia | #INDvWI | @Paytm pic.twitter.com/iXM20cWtFC

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












