
IND vs WI 2nd ODI: अक्षर पटेल के तूफान में उड़ गई विंडीज टीम, अकेले दम पर जिता दिया भारत को हारा हुआ मैच
AajTak
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मैच में दो विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. टीम की जीत के हीरो अक्षर पटेल रहे जिन्होंने 64 रनों की नाबाद पारी खेली. इस यादगार पारी के लिए अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
भारत ने पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को दो विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया की जीत के हीरो ऑलराउंडर अक्षर पटेल रहे. अक्षर ने 64 रनों की तूफानी पारी खेलकर वेस्टइंडीज के कब्जे से मैच को छीन लिया. बाएं हाथ के बैटर अक्षर पटेल ने 35 गेंदों की पारी में तीन चौके और पांच छक्के जड़े.
खास बात यह है कि अक्षर पटेल ने मैच के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर शानदार अंदाज में मैच फिनिश किया. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. भारतीय टीम की वेस्टइंडीज के खिलाफ यह लगातार 12वीं सीरीज जीत रही.
वेस्टइंडीज- 311/6 (50ओवर)भारत- 312/8 (49.4 ओवर)
79 रन पर गिर गए थे तीन विकेट
टारगेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी रही थी. कप्तान धवन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 11 ओवर्स में 48 रनों की साझेदारी की. इस दौरान गिल तो टच में दिखाई दिए लेकिन धवन एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहे थे. धवन 31 गेंदों का सामना करते हुए महज 13 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर चलते बने. धवन के आउट होने के बाद भारत ने शुभमन गिल (43) और सूर्यकुमार यादव (9) का विकेट गंवा दिया. दोनों ही खिलाड़ियों को काइल मेयर्स ने अपने जाल में फंसाया.
संजू-श्रेयस के बीच हुई अहम साझेदारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










