
IND vs WI: विश्व विजेता ऑलराउंडर मदन लाल ने वेंकटेश अय्यर की काबिलियत पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा
AajTak
टीम इंडीया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में वेंकटेश अय्यर को बतौर ऑलराउंडर मौका दिया था, लेकिन दोनों मुकाबलों में अय्यर वनडे फॉर्मेट के लिए तैयार नहीं दिखे.
वनडे और टी-20 फॉमेट में टीम इंडिया लंबे समय से एक ऑलराउंड की तलाश में जुटी हुई है. टीम मैनेजमेंट इस रोल के लिए कई खिलाड़ियों को आजमा चुका है. कुछ खिलाड़ियों को फिटनेस और कुछ को निरंतर अच्छा प्रदर्शन न कर पाने की वजह से टीम को नंबर 6-7 के लिए लगातार बदलाव करने पड़ रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले 2 वनडे में वेंकटेश अय्यर और रविचंद्न अश्विन और तीसरे वनडे में दीपक चाहर को मौका दिया गया था.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












