
IND vs SL Series: टीम में शामिल वो 5 खिलाड़ी, जिनके लिए मुश्किल होगी प्लेइंग-11 में जगह
AajTak
वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद भारतीय टीम की नजरें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज पर टिक गई हैं. 24 फरवरी को लखनऊ में टी20 मुकाबले के साथ सीरीज का आगाज होगा.
वेस्टइंडीज का टी20 एवं वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद भारतीय टीम की नजरें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज पर टिक गई हैं. इसी कड़ी में दोनों टीमों के बीच तीन टी20 एवं दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. 24 फरवरी को लखनऊ में टी20 मुकाबले के साथ सीरीज का आगाज होगा.
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है. वहीं कुछ युवा खिलाड़ियों पर बीसीसीआई ने भरोसा जताया है. आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो टीम में जगह तो मिल गई, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शायद ही चांस मिले.
1. दीपक हुड्डा: 26 वर्षीय बैटिंग ऑलराउंडर ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया, जहां उन्होंने 55 रन बनाने के विकेट लिया. रोहतक के इस प्लेयर को अब श्रीलंका के खिलाफ T20I टीम में भी नामित किया गया है. दीपक हुड्डा एक पावर हिटर हैं और अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह अपनी काबिलियत साबित करना चाहेंगे. हालांकि वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर के टीम में होने की वजह से उन्हें मौका मिलने की संभावना नहीं है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












