
IND vs SL, 1st Test: विराट कोहली के 100वें टेस्ट में दर्शक नहीं होंगे... निराश हुए सुनील गावस्कर
AajTak
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली मोहाली में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे. विराट ने जून 2011 मे वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, तब से वह लगातार भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं.
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज का पहला मुकाबला 4 मार्च से मोहाली में खेला जाना है. यह टेस्ट मैच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए काफी खास होने वाला है. विराट कोहली में मोहाली में अपने टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मुकाबला खेलेंगे. इस मुकाबले में कोई भी फैन मैदान पर मौजूद नहीं रहेगा. इसे लेकर फैंस पहले ही सवाल खड़े कर चुके हैं, अब पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने निराशा जाहिर की है.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.











