
IND Vs SL: विराट कोहली के 100वें टेस्ट में दर्शक क्यों नहीं? टीम इंडिया की तरफ से आया जवाब
AajTak
विराट कोहली मोहाली में इतिहास रचेंगे. यह विराट के करियर का सौवां टेस्ट मैच होगा लेकिन इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए दर्शक मैदान पर नहीं होंगे.
भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. टीम इंडिया ने मंगलवार को प्रैक्टिस भी की, जिसके बाद टीम के उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. विराट कोहली का यह 100वां टेस्ट होगा, जिसके लिए क्रिकेट फैन्स के साथ-साथ टीम इंडिया भी जोश में है. टीम इंडिया के उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विराट कोहली का 100 टेस्ट मैच खेलना एक बड़ी उपलब्धि है. अगर कोई खिलाड़ी 100 टेस्ट खेलता है, तो वह ऐतिहासिक है. विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए काफी योगदान दिया है और आगे भी देते रहेंगे. हम कोहली को बधाई देते हैं, यह उनकी कई उपलब्धियों में से एक और उपलब्धि है.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.











