
IND vs SL: विराट कोहली का 100वें टेस्ट में सम्मान, राहुल द्रविड़ ने सौंपी कैप, अनुष्का शर्मा भी साथ
AajTak
विराट कोहली ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था. जिसमें उन्होंने 4 और 15 रन बनाए थे. अब वह श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में अपना 100वां टेस्ट खेलने उतरे...
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज (4 मार्च) को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वह करियर का 100वां टेस्ट खेलने वाले 12वें भारतीय बन गए हैं. इस मौके पर भारतीय टीम के कोच और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने उन्हें सम्मानित किया. कोहली को 100वां टेस्ट खेलने के लिए स्पेशल कैप सौंपी. मोहाली में सम्मान के दौरान कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











