
IND Vs SL: मोहाली में टीम इंडिया की प्रैक्टिस, एक्शन में विराट कोहली, नहीं नजर आए रोहित शर्मा
AajTak
पंजाब के मोहाली में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है और टीम इंडिया इसकी तैयारियों में जुट गई है. मंगलवार को बीसीसीआई द्वारा प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें साझा की गई हैं.
श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज के बाद अब टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज के लिए कमर कस ली है. पंजाब के मोहाली में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है और टीम इंडिया इसकी तैयारियों में जुट गई है. मंगलवार को बीसीसीआई द्वारा प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें साझा की गई हैं.
मोहाली टेस्ट कई मायनों में खास है, क्योंकि यह पूर्व कप्तान विराट कोहली के करियर का 100वां टेस्ट मैच होगा. विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच नहीं खेले थे, ऐसे में वह पिछले तीन-चार दिन से ही मोहाली में प्रैक्टिस कर रहे हैं.
यह पहली बार होगा कि विराट कोहली नए टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में कोई टेस्ट मैच खेलेंगे. साउथ अफ्रीका में खत्म हुई टेस्ट सीरीज के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.











