
IND vs SL: टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने छुआ एक और मील का पत्थर, 8 हजार रन पूरे
AajTak
मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए काफी खास है. विराट कोहली 100 टेस्ट खेलने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी बने साथ ही 8 हजार रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने.
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली मोहाली में अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं. विराट भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में एक और मुकाम पूरा कर लिया है. विराट कोहली ने टेस्ट करियर में अपने 8000 रन भी पूरे कर लिए हैं. मोहाली टेस्ट से पहले विराट कोहली को यह मुकाम हासिल करने के लिए 38 रनों की जरूरत थी. .@imVkohli breaches another milestone on his momentous day. 8000 and counting runs in whites for him 👏👏#VK100 @Paytm #INDvSL pic.twitter.com/EDZz9kPZwy

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











