
IND vs SA Test: कोहली के लिए बॉलिंग कॉम्बिनेशन बनाना चुनौती, ईशांत-सिराज में होगी जंग
AajTak
भारतीय टीम को अपने साउथ अफ्रीका दौरे का आगाज 26 दिसंबर से करना है. सीरीज का पहला टेस्ट सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर हमेशा से ही तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा है...
India vs South Africa Test: भारतीय टीम को अपने साउथ अफ्रीका दौरे का आगाज 26 दिसंबर से करना है. दोनों टीम के बीच यह बॉक्सिंग-डे टेस्ट सेंचुरियन में खेला जाएगा. मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्रैक्टिस तो शुरू कर दी है, लेकिन एक बात है, जो कप्तान विराट कोहली के लिए चुनौती हो सकती है. वह है इस टेस्ट में परफेक्ट बॉलिंग कॉम्बिनेशन उतारना.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












