
IND vs SA T20: KL राहुल ने 200+ का स्ट्राइक रखकर आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- हम में टैलेंट है तभी तो...
AajTak
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरा मैच जीतकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने धीमे स्ट्राइक रेट से उबरते हुए जोरदार फिफ्टी जड़ी. उन्होंने अपने इस खेल के बार में खुलकर बात की.
IND vs SA T20 : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में आक्रामक अर्धशतक जड़ने के बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने आलोचकों पर जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वह ‘पारी की मांग’ के अनुसार बल्लेबाजी करते हैं. दरअसल, पिछले मैच के दौरान धीमे स्ट्राइक रेट के लिए उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था. राहुल ने रविवार को अपने आलोचकों को चुप कराते हुए भारत की 16 रनों से जीत के दौरान 28 गेंदों में 57 रनों (स्ट्राइक रेट- 203.57) की पारी खेली.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एशिया कप और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में सीरीज के पहले मैच में 56 गेंदों में 51 रनों की पारी के दौरान भारतीय उप कप्तान के स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठे थे.
'ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाना पारी की मांग थी'
राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘हां, ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाना इस पारी की मांग थी. जब आप पहले बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आप स्पष्ट रूप से परिस्थितियों का आकलन करने के लिए खुद को कुछ ओवर देना चाहते हैं. यह देखने के लिए कि आप कौन से शॉट खेल सकते हैं.’
उन्होंने कहा, ‘आप अपने साथी से बात करते हैं. अपने आप को एक लक्ष्य देते हैं और फिर आप कोशिश करते हैं और उसके अनुसार खेलते हैं. हम हमेशा अधिक आक्रामक होने का प्रयास करते हैं, बहुत सारे जोखिम उठाते हैं. आज मेरे से इसी तरह की पारी की जरूरत थी और मुझे खुशी है कि मैंने यह पारी खेली.’
हम यहां तक पहुंचे हैं क्योंकि...

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












