
Ind Vs Sa: Pujara-Rahane का फ्लॉप शो कबतक? अब आई टेस्ट करियर बचाने की नौबत
AajTak
टेस्ट टीम के सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का फ्लॉप शो लंबे वक्त से चल रहा है, ऐसे में कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया को लगातार झटके लग रहे हैं. पहले विराट कोहली प्लेइंग-11 से बाहर हो गए और उसके बाद टीम इंडिया की बैटिंग फेल होती नज़र आई. टीम के दो सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे एक बार फिर फेल हुए हैं और बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. केएल राहुल के साथ मयंक अग्रवाल ओपनिंग करने आए, मयंक जल्दी चलते बने तो चेतेश्वर पुजारा नए कप्तान का साथ देने आए. उम्मीद थी कि पुजारा के रनों का सूखा यहां खत्म होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. चेतेश्वेर पुजारा 33 बॉल खेल पाए और सिर्फ 3 ही रन बने. उनके बाद बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे की फॉर्म को लेकर काफी बात हो चुकी है, लेकिन एक बार फिर वो फेल ही नज़र आए. अजिंक्य रहाणे पहली ही बॉल पर एज लगा बैठे और सीधा कैच स्लिप में गया. रहाणे के टेस्ट करियर में ये पहली बार हुआ, जब वह पहली बॉल पर ही आउट हुए हो. लंबे वक्त से चल रहा है फ्लॉप शो सिर्फ साउथ अफ्रीका की सीरीज़ ही नहीं बल्कि दोनों बल्लेबाजों का फ्लॉप शो लंबे वक्त से चल रहा है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज़ में दोनों का बल्ला खामोश रहा, तब ऐसा लगा था कि शायद साउथ अफ्रीका सीरीज़ के दौरान किसी का पत्ता कट सकता है. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने दोनों पर भरोसा जताया और टीम में जगह दी. अभी तक दोनों का साउथ अफ्रीका दौरा: चेतेश्वर पुजारा: 0, 16,3 अजिंक्य रहाणे: 48, 20, 0

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












