
IND vs SA, ODI Series: भारत-अफ्रीका मैच में अंपायरिंग करने वाले अंपायर का 'शतक', ICC ने दी बधाई
AajTak
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भी मैदानी अंपायर के रूप में 100 पुरुष एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग करने के लिए इरास्मस को बधाई दी है. 57 वर्षीय इरास्मस साल 2016 और 2017 में ICC 'अंपायर ऑफ द ईयर' के लिए डेविड शेफर्ड ट्रॉफी जीत चुके हैं.
IND vs SA, ODI Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पार्ल में है. यह मुकाबला आईसीसी एलीट पैनल के मराइस इरास्मस के लिए काफी खास है. दरअसल, साउथ अफ्रीकी अंपायर इरास्मस पुरुषों के वनडे इंटरनेशनल में सौवीं बार मैदान पर उतरे. इरास्मस ने फरवरी 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से 70 पुरुष टेस्ट मैच, 35 टी20 इंटरनेशनल और 18 वूमेन्स टी20 में भी अंपायरिंग की है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












