
Ind Vs Pak Match Result: अर्शदीप का कैच छोड़ना पड़ा भारी, पाकिस्तान ने 2 ओवर में बना डाले 26 रन, ऐसे हारा भारत
AajTak
एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 182 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने आखिरी ओवर में पा लिया. अर्शदीप सिंह ने एक कैच छोड़ा, जो टीम इंडिया के लिए भारी पड़ गया. आखिरी दो ओवर में पूरा रोमांच देखने को मिला, यहां एक-एक बॉल का हाल जानें.
एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है. रविवार को हुए इस मैच में भारत ने 181 का स्कोर बनाया था, जवाब में पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में जाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. यह मैच रोमांच के चरम पर था, जहां आखिर तक किसी विजेता का मालूम पड़ना मुश्किल हो रहा था लेकिन अंत में पाकिस्तान ने बाजी मार ली.
आखिरी 2 ओवर में चाहिए थे 26 रन
पाकिस्तान को यह मैच जीतने के लिए आखिरी 2 ओवर में 26 रन चाहिए थे, 19वां ओवर भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने फेंका जो भारी पड़ गया. इस ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 19 रन लुटवा दिए और भारत का यहां से वापसी करना मुश्किल हो गया.
भुवनेश्वर कुमार का ओवर: वाइड, 1, 6, वाइड, 1, 4, 1, 4
आखिरी ओवर में पाकिस्तान को सात रनों की जरूरत थी, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने कमान संभाली. लेकिन वह जीत नहीं दिला पाए, यहां एक विकेट भी मिला लेकिन वह भारत के काम नहीं आया.
अर्शदीप सिंह का ओवर: 1, 4, 0, विकेट, 2

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










