
IND vs PAK Asia Cup 2022: पाकिस्तान को पटकनी का जश्न, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई, झूम उठे शरद पवार
AajTak
एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर 5 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. टीम इंडिया की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी. एनसीपी चीफ शरद पवार तो भारतीय टीम की जीत के बाद़ खुशी से झूम उठे.
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2022 के ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को 148 रनों का टारगेट मिला था जिसे उसने दो गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. टीम इंडिया की जीत में हार्दिक पंड्या का अहम रोल रहा जिन्होंने तीन विकेट चटकाने के अलावा बल्ले से 33 रनों का योगदान दिया.
टीम इंडिया की जीत के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है और लोग जमकर जश्न मना रहे हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतागण भी इसमें पीछे नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी.
एनसीपी चीफ शरद पवार तो भारतीय टीम की जीत के बाद अपने इमोशन्स को रोक नहीं पाए और खुशी से झूम उठे. शरद पवार की बेटी एवं बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शरद पवार जीत को चीयर करते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
पीएम मोदी ने लिखा, 'टीम इंडिया ने आज के एशिया कप मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का प्रदर्शन किया है. उन्हें जीत की बधाई.'
राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, 'वाह क्या रोमांचक मैच रहा. टीम इंडिया अच्छा खेली. खेलों की यही सुंदरता है कि कैसे वे आनंद और गर्व के साथ देश को एकजुट एवं प्रेरित करते हैं.'
अमित शाह ने लिखा, 'एशिया कप 2022 में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत. यह काफी रोमांचक मैच था. इस शानदार जीत के लिए पूरी टीम को बधाई. इसे जारी रखें.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









