
Ind Vs Pak: 'मिठाई लेंगे या आंसुओं से पेट भर लिया?' Zomato ने दुबई की कंपनी को किया ट्रोल, लोगों ने की तारीफ
AajTak
पाकिस्तान में स्थित दुबई की कंपनी को भारतीय फूड डिलीवरी ऐप Zomato से पंगा लेना भारी पड़ गया. भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मैच से पहले करीम नामक कंपनी ने Zomato को ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान के मैच हारने पर Zomato ने उस कंपनी को ही ट्रोल कर दिया. Zomato ने ऐसा जवाब दिया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराकर अपनी शानदार शुरुआत कर दी है. टीम इंडिया की जीत ने जहां एक तरफ हिन्दुस्तान में दिवाली की खुशियों को दोगुना कर दिया तो वहीं पाकिस्तानी फैंस मायूस नजर आए.
एशिया कप में मिली जीत के बाद से पाकिस्तानी जितना उत्साहित था, रविवार को मैच हारने के बाद उन्हें उतना ही ट्रोल भी होना पड़ा. इसी मौके का फायदा भारतीय फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने भी उठाया.
दरअसल Zomato ने धनतेरस से एक दिन पहले 21 अक्टूबर की रात ट्वीट कर किया था. कंपनी ने इसमें पूछा था- 'लाइट्स लगा ली?'
अब मैच वाले दिन पाकिस्तान में फूड डिलीवरी और राइड बुकिंग से जुड़ी सेवाएं देने वाली दुबई बेस्ड कंपनी 'करीम'ने इस ट्वीट को कोट कर भारत पर तंज कसा. कंपनी ने लिखा कि हम उम्मीद करते हैं कि 'आप लोग अपने प्री-दिवाली गिफ्ट के लिए तैयार हैं (इसे हार पढ़ें).
Zomato ने उस दिन पाकिस्तान की हार के बाद ट्वीट तो किया, लेकिन कंपनी के तंज का कोई जवाब नहीं दिया. लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो पाकिस्तान में फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी कभी भूल नहीं पाएगी.
Zomato ने दिया करारा जवाब

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










