
IND vs PAK: 'फाइटर' नसीम शाह... रोते-कराहते पूरा किया ओवर, फिर भी टीम को नहीं जिता पाए
AajTak
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अपने डेब्यू टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करके फैन्स का दिल जीत लिया. नसीम ने जहां अपने पहले ही ओवर में जहां केएल राहुल को 'गोल्डन डक' पर आउट कर भारतीय डगआउट में चिंता की लकीरें पैदा कर दीं. वहीं, अपने आखिरी ओवर में नसीम दर्द से जूझने के बावजूद भी गेंदबाजी मोर्चे पर डटे रहे.
पाकिस्तान को भारत के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना पड़ा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को लिए 148 रनों का टारगेट दिया था. जवाब में भारतीय टीम ने हार्दिक पंड्या की तूफानी बैटिंग की मदद से दो बॉल बाकी रहते मैच जीत लिया.
पाकिस्तान को भले ही भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन एक खिलाड़ी नेअपने प्रदर्शन से फैन्स का दिल जीत लिया. उस प्लेयर का नाम था नसीम शाह जो अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे थे. नसीम ने अपने पहले ही ओवर में जहां केएल राहुल को गोल्डन डक पर आउट कर भारतीय डगआउट में चिंता की लकीरें पैदा कर दीं, वहीं अपने आखिरी ओवर में क्रैम्प से जूझने के बावजूद भी गेंदबाजी मोर्चे पर डटे रहे.
केएल राहुल को किया चित
नसीम ने भारतीय पारी का पहला ओवर फेंका जहां पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन लिया. फिर नसीम ने अपनी दूसरी गेंद पर टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल को चारों खाने चित कर दिया. वह गेंद राहुल के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टंप्स पर जा लगी. नसीम शाह तो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी उस ओवर में आउट कर चुके होते यदि फखर जमां ने दूसरी स्लिप में कैच ना टपकाया होता.
आखिरी ओवर में दर्द से कराह उठे नसीम
नसीम शाह का चौथा ओवर इमोशन से भरपूर रहा, जहां वह दर्द के बावजूद बॉलिंग मोर्चे पर डटे रहे. उस ओवर की दूसरी गेंद के बाद नसीम के पैर के मसल्स में क्रैम्प आ गया और वो थोड़ा लंगड़ाते दिखे. चौथी गेंद फेंकने के बाद तो नसीम दर्द से चीख पड़े और मैदान पर बैठ गए. इसके बाद भी नसीम ने हिम्मत नहीं हारी और ओवर पूरा किया. नसीम की पांचवीं गेंद पर जडेजा ने छक्का जड़ा जो भारत के लिए काफी अहम रहा. नसीम शाह ने चार ओवर्स में 27 रन देकर दो विकेट चटकाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









