
Ind Vs Nz, Kanpur Test: कोहली-सचिन का धमाका, मैक्कुलम की आंधी...Ind-Nz की जंग के यादगार पल
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 नवंबर से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगी. पिछले 66 सालों से कीवी टीम को भारतीय सरजमीं पर अपनी पहली सीरीज जीत का इंतजार है.
Ind Vs Nz, Test Series: हालिया मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने भारतीय फैंस के कई सपने तोड़े हैं. 2019 विश्व कप सेमीफाइनल हो या 2021 में लॉर्ड्स में खेला गया टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और हाल ही में खत्म हुआ टी020 विश्व कप. सभी महत्वपूर्ण मुकाबलों में कीवी टीम ने भारतीय टीम के सपने को धराशाई किया है. लेकिन जब हम दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज की बात करें तो भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर कीवी टीम के खिलाफ अब तक अजेय है. Good Morning Kanpur 🌞 We cannot wait for the 1st Test to start. Can you? #TeamIndia #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/HzFhMQrkcd

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












