IND vs NZ 4th T20I: वाइजैग में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड है बमबम, ईशान का चला है बल्ला, सूर्या ने क्या किया?
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वाइजैग (विशाखापत्तनम) में चौथा टी20 बुधवार (28 जनवरी) को है. भारतीय टीम ने कुल 4 टी20 मैच खेले हैं. वहीं इस मैदान पर ईशान किशन ने दो मैच खेले हैं और उनका बल्ला चला है. आइए जाने लेते हैं इस मैदान में टीम इंडिया का रिकॉर्ड और यहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कौन शानदार रहा है.
तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का कारवां वाइजैग (विशाखापत्तनम) पहुंच चुका है. जहां दोनों देशों के बीच सीरीज का चौथा मैच है. वैसे अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम सीरीज में 3-0 से अजेय है. ऐसे में यह मैच एक तरह से बेंच पर बैठे खिलाड़ियों के लिए मौका होगा.
डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में देखा जाए तो कुल 4 टी20 मुकाबले हुए हैं. वहीं भारतीय टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं, एक मुकाबले में उसे हार मिली है.
Traveling with some laughs, fun vibes 😄 And a lot of style 😎 🎥 𝗠𝗼𝗼𝗱𝘀 𝗼𝗳 𝗧𝗿𝗮𝘃𝗲𝗹, with #TeamIndia #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/t445fyGdMP
इस मैदान पर सबसे पहले कोई टी20 मैच 14 फरवरी 2016 को हुआ था, जब भारतीय टीम ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया था. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 24 फरवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने खेला, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीता.
इसके बाद 14 जून 2022 को भारत ने साउथ अफ्रीका को 48 रनों से मात दी. यहां कोई आखिरी टी20 मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 नवंबर 2023 को हुआ. जिसे भारतीय टीम ने रोमांचक अंदाज में 2 विकेट से अपने नाम किया.
ईशान किशन हैं वाइजैग में हाइएस्ट स्कोरर ईशान किशन ने यहां 2 टी20 मैच खेले हैं और 112 रन बनाए हैं, इस तरह वो इस मदान पर हाइएस्ट स्कोरर हैं. ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने यहां एक मैच खेला और 110 रन बनाए. जो इस मैदान पर एकमात्र टी20 शतक है. सूर्यकुमार यादव ने भी यहां एक मैच खेलते हुए 1 मैच में 80 रन जड़े हैं. वहीं इस मैदान पर रविचंद्रन अश्विन ने एक टी20 मैच खेला और विकेट लिया. वहीं जसप्रीत बुमराह ने इस मैदान पर 2 टी20 मैच खेलते हुए 4 विकेट लिए हैं. युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल ने भी 4-4 विकेट झटके हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












