
Ind VS England: आखिरी वनडे में टीम इंडिया की जीत क्यों ऐतिहासिक, एक्सपर्ट्स से समझिए
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की है. मैनचेस्टर में खेल गए इस मैच में टीम इंडिया ने 260 के टारगेट को हासिल कर वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया. विराट संकट के बावजूद भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम की. इस जीत में ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या हीरो बनकर उभरे. पंत ने शानदार 125 रनों की पारी खेली. वहीं पंड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. भारत की ये जीत ऐतिहासिक है. देखें एक्सपर्ट्स से खास बातचीत.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












