
IND vs ENG T20 Match: इंग्लैंड से मैच जीते, पर टीम इंडिया की यह कमजोरी नहीं हुई दूर, कार्तिक सबसे फिसड्डी रहे
AajTak
साउथैम्प्टन टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 50 रनों से शिकस्त दी. इसी के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है...
IND vs ENG T20 Match: इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में 50 रनों के अंतर से टी20 मैच जीतकर भारतीय टीम गदगद है. यह मैच साउथैम्पटन में हुआ. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के इस पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली है.
यह मैच तो टीम इंडिया ने बड़े अंतर से जीत लिया है, मगर अब भी एक कमजोरी है, जो दूर होने का नाम नहीं ले रही है. यह कमजोर कड़ी टीम इंडिया की लचर फील्डिंग है. साउथैम्पटन मैच में विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक सबसे ज्यादा फिसड्डी साबित हुए.
मैच में टीम इंडिया ने 6 कैच छोड़े
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्प्टन टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से कुल 6 कैच छोड़े गए. यदि यह कैच लपक लिए जाते, तो इंग्लिश टीम को काफी पहले समेटा जा सकता था, साथ ही जीत का अंतर और भी ज्यादा हो सकता था. इस दौरान विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने सबसे ज्यादा 3 कैच छोड़े. इसमें हैरी ब्रूक का कैच अहम रहा, जिन्होंने दूसरे सबसे ज्यादा 28 रन बनाए.
मोईन को भी मिला था जीवनदान
इनके अलावा सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल और दीपक हुड्डा ने भी एक-एक कैच छोड़ा. सूर्या ने मोईन अली का कैच टपकाया, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. जब सूर्यकुमार ने कैच छोड़ा, तब मोईन 18 रन बनाकर खेल रहे थे. वहीं, चहल ने अपनी ही बॉल पर क्रिस जॉर्डन का कैच छोड़ा था. जबकि दीपक हुड्डा ने टायमल मिल्स का कैच टपकाया.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












