
IND vs ENG 3rd T20I Highlights: मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो... जमकर कुटे रवि बिश्नोई, इन 5 कारणों से हारी भारतीय टीम
AajTak
जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड टीम ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत का स्वाद चख लिया है. उसे यह सफलता राजकोट मैच में मिली है. सीरीज का यह तीसरा मैच मंगलवार को खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 26 रनों से जीत दर्ज की. हालांकि अब भी शुरुआती दो मुकाबले जीतकर भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है.
IND vs ENG 3rd T20I Highlights: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (28 जनवरी) को राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड टीम ने 26 रनों से जीत दर्ज की. हालांकि अब भी शुरुआती दो मुकाबले जीतकर भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है.
इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 172 रनों का टारगेट दिया था. जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट पर 146 रन बना सकी और मुकाबला गंवा दिया. इस मैच में भारतीय टीम की हार के 5 बड़े कारण रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...
यह भी पढ़ें: वरुण का 'पंजा' नहीं आया काम... राजकोट में हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने चखा जीत का स्वाद
शमी नहीं छोड़ सके अपना असर
इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एंट्री हुई थी. उन्होंने करीब 14 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी की. मगर वो अपनी पुरानी लय में नजर नहीं आए. शमी के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया, जो जबरदस्त फॉर्म में थे. उन्होंने पिछले 2 मैचों में 3 विकेट लिए थे और टीम को जीत दिलाई थी.
मगर शमी तीसरे मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ सके, जो कहीं ना कहीं एक बड़ा नुकसान साबित हुआ. शमी की वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारतीय टीम में वापसी हुई थी. मगर उन्होंने इस मैच में 3 ओवर गेंदबाजी की और 25 रन दिए. शमी को एक भी विकेट नहीं मिला. उनका इकोनॉमी रेट भी 8.33 का रहा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











