
IND vs ENG 2nd Highlights: आखिरी 5 ओवरों की कहानी... जिसमें तिलक वर्मा ने पलट दी पूरी बाजी, देखती रह गई इंग्लिश टीम
AajTak
India vs England 2nd T20: इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टी20 में भारतीय टीम ने 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की. मुकाबले में एक समय भारतीय टीम के 5 विकेट 78 रनों पर ही गिर गए थे. तब ऐसा लग रहा था कि उसके हाथ से बाजी फिसल गई है, लेकिन तिलक वर्मा के इरादे कुछ और थे.
India vs England 2nd T20, Tilak Varma: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में दो विकेट से जीत हासिल की. 25 जनवरी (शनिवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम को जीत के लिए 166 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है. टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी (मंगलवार) को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.
तिलक की साहसिक पारी ने बदला मैच...
भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं रहा. कोलकाता टी20 में भारतीय टीम ने आसानी से रनचेज कर लिया था, लेकिन चेपॉक की परिस्थितियां अलग थीं. जब भारतीय टीम रनचेज के लिए उतरी, तो उसने शुरुआत से ही विकेट गंवाए. एक समय तो भारतीय टीम के 5 विकेट 78 रनों पर ही गिर गए थे, ऐसे में लग रहा था कि उसके हाथ से बाजी फिसल गई है, लेकिन तिलक वर्मा के इरादे कुछ और थे. 'प्लेयर ऑफ द मैच' तिलक को इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा गया और उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के इस फैसले को सही कर दिखाया.
तिलक वर्मा ने पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की पार्टनरशिप की थी. फिर उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 38 रनों की मैच टर्निंग पार्टनरशिप की. हालांकि सुंदर के पवेलियन लौटने के बाद अक्षर पटेल भी सस्ते में आउट हो गए थे, जिसने मैच को काफी रोमांचक बना दिया.
आखिरी 5 ओवरों में भारत को जीत के लिए 40 रन बनाने थे और उसके तीन विकेट हाथ में थे. यानी यहां इंग्लैंड का पलड़ा फिर से भारी नजर आ रहा था. भारत की पारी का 16वां ओवर जोफ्रा आर्चर ने किया, जिसमें तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह ने मिलकर 19 रन बटोरे. आर्चर के उस ओवर में तिलक ने दो छक्के लगाए, जबकि अर्शदीप ने एक चौका लगाया.
बिश्नोई ने दिया तिलक का बखूबी साथ

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










