
Ind vs Eng: लंदन में रवि शास्त्री की बुक लॉन्चिंग के समारोह पर सवाल, क्या BCCI लेगा एक्शन?
AajTak
भारतीय टीम के सहायक फिजियो योगेश परमार भी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद भारतीय टीम ने पांचवां मैच नहीं खेलने का फैसला किया. भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनके साथी खिलाड़ी उस समारोह में मौजूद थे, जिसमें बाहरी मेहमान भी आये थे और ब्रिटेन में नियमों में रियायत के कारण किसी ने भी मास्क नहीं पहन रखा था.
भारतीय खेमे में कोरोना संक्रमण के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट रद्द होने के बाद मुख्य कोच रवि शास्त्री की किताब के विमोचन के लिए लंदन में आयोजित समारोह पर सवाल उठ रहे हैं चूंकि उसमें स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल की अवहेलना की गई थी.More Related News













