
IND vs BAN CT 2025: शुभमन गिल ODI में बन जाते है 'बाजीगर', करते हैं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, कप्तानी के भी हकदार?
AajTak
Shubman Gill IND vs BAN CT 2025: शुभमन गिल का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी मैच में गरजा और उन्होंने शतक जड़ा. वनडे के आंकड़े गिल के टेस्ट और टी20 में उनके प्रदर्शन की तुलना में शानदार हैं. ऐसे में सवाल है क्या वह रोहित शर्मा के बाद इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान होंगे? गिल वर्तमान में टीम के उप-कप्तान हैं.
Shubman Gill vs Jasprit Bumrah ODI Captain: एक बात तो तय है कि शुभमन गिल को 50 ओवर्स वाला वनडे फॉर्मेट खूब पसंद आता है. वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को निराश नहीं करते. उनका बल्लेबाजी का एवरेज 60 पार है. चैम्पियंस ट्रॉफी में वह टीम इंडिया के उप-कप्तान हैं, वहीं कई क्रिकेट पंडित कह चुके हैं कि रोहित के संन्यास के बाद गिल इस फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान संभालने के दावेदार हैं.
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का पहला मुकाबला गुरुवार (20 फरवरी) को बांग्लादेश से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ. जहां शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की. गिल 101 रनों की पारी में अंत तक नॉट आउट रहे और भारतीय टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे.
'टीम इंडिया के प्रिंंस' गिल ने 20 फरवरी को चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले में एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. गिल सबसे कम पारियों (51) में 8 शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए. बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले में पांच विकेट लेकर मोहम्मद शमी पहले हीरो बने, नतीजतन बांग्लादेश की टीम 228 रनों पर सिमट गई. शमी के बाद बारी गिल की थी.
गिल ने चैम्पियंस ट्रॉफी में अपना वनडे का बेजोड़ फॉर्म जारी रखा और भारतीय टीम ने छह विकेट से पहला मुकाबला जीत लिया. कुल मिलाकर गिल की नाबाद पारी (101, 129 गेंद, 9x4. 2x6) तौहीद ह्रदोय के 100 रन (118 गेंद) पर भारी पड़ गई.
शुभमन गिल का यह वनडे में लगातार दूसरा शतक रहा. इससे पूर्व उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के अहमदाबाद में आखिरी मुकाबले में भी 112 रनों की पारी खेली थी. उससे पूर्व कटक और नागपुर वनडे में क्रमश: 60 और 87 रन बनाए थे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











